फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोक अदालत की तैयारियों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से 14 सितंबर को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसको सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिला जज की अध्यक्षता में सभी विभागों के नोडल की अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


जिला जज सुशील कुमार शशि ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमे निस्तारित करने हैं। इसके लिए सभी तैयारियां समय से पहले पूरा कर लें। नोडल अधिकारी कलेक्ट्रेट अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार के अलावा श्रम विभाग, बिजली विभाग, बैंक आदि सभी विभागों को इस लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए हैं। अपर जिला जज मोहम्मद रिजवान अहमद ने बताया कि विभिन्न न्यायालय द्वारा अब तक कुल 24686 नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिसमें से 6457 नोटिस अभी तक तमिल हो पाए हैं। इस पर एएसपी रितेश कुमार सिंह बताया कि जिले के सभी थानों को निर्देश देकर न्यायालय की तरफ से जारी नोटिस को तामिल कराते हुए व्यक्तिगत रूप से कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। इस दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल जीपी यादव, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल रमेश राय, जिला शासकीय अधिवक्ता रेवेन्यू संतोष कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
0
बाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण
पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने बाल संप्रेक्षण गृह (रिमांड होम) गोरखपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोर अपचारियों से उनके स्वास्थ्य एवं बाल संप्रेक्षण गृह की सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किशोर अपचारियों को शिक्षा के प्रति सजग करते हुए टेक्निकल एजूकेशन के प्रति रूचिकर रखने वाले अपचारियों को तकनीकि शिक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस दौरान बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक जमुना चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें