कसया। पडरौना मार्ग पर बन रहे सीवरेज, नाला के निर्माण में अनियमितता की शिकायत की गई। लोगों ने कार्य करने वाली एजेंसी पर कार्रवाई की मांग ईओ को मांग पत्र देकर किया है।
सड़क किनारे 1.23 करोड़ की लाते से करीब 1000 मीटर की लंबी सीवरेज नाला का निर्माण कार्य चल रहा है। नगर के प्रेम प्रकाश दुबे, सेराज अंसारी, विनोद दुबे, कन्हैया शर्मा, राहुल दुबे, सत्यम आदि ने कहा कि निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है। निर्माण के दौरान ही कई जगह नाला लटक गया, जिससे उसमें दरार आ गई है। इन लोगों ने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में नगरपालिका के ईओ संतोष कुमार ने बताया कि जांच किया जाएगा। मानक के अनुसार नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।