पिपरा कनक। तमकुही ब्लॉक क्षेत्र के चैनपट्टी के पास माइनर पर क्षतिग्रस्त रेलिंग विहीन पुलिया की मरम्मत कराए जाने के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों के मुताबिक इस पुलिया से क्षेत्र के पिपरा कनक,महरुटोला,चैन पट्टी, बसंतपुर, गगलवा,परसैनी खुर्द सहित अन्य गांवों को लोगों का आवाजाही होती है। चैनपट्टी गांव निवासी असगर अली,गुडडू का कहना है कि पुलिया की रेलिंग ठीक कराए जाने के लिए कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया गया लेकिन सुध नहीं ली गई। संवाद