फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच में सही मिली शिकायत, सौंपी जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
तमकुही के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव में बनी पुलिया की जांच करते जांच अधिकारी मनोरंजन लाल श्रीवास् - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जांच में सही मिली शिकायत, सौंपी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

श्रमदान से निर्माण कराए गए पुलिया की ढलाई कराकर भुगतान कराने का आरोप
क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुुजुर्ग गांव का मामला, चौपाल में लोगों ने उठाया था मामला
गंगुआ बाजार। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव में करीब 15 वर्ष पूर्व बने अनुपयोगी एक पुलिया का भुगतान करीब छह महीने पूर्व हो गया। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत कुछ दिन पूर्व गांव में लगे चौपाल में अधिकारियों से की। इसे गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को टीम ने पुलिया की जांच की, जिसमें लोगों की शिकायत सही मिली। जांच अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी जाएगी।
लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव के पास एक चकरोड पर एक पुलिया का निर्माण वित्तीय बर्ष 2007-08 में शुरू कराया गया था। उस समय गांव के लोगों ने इस पुलिया के निर्माण पर सवाल उठाया था। साथ ही जांच की मांग की थी। जांच के बाद पुलिया का निर्माण रोककर कराए गए कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया गया। इधर एक सप्ताह पूर्व गांव में लगे चौपाल के दौरान लोगों ने नोडल अधिकारी से पुलिया की ढलाई कराकर भुगतान कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। लोगों की शिकायत के बाद डीपीआरओ अभय यादव ने रामकोला के एडीओ मनोरंजन लाल श्रीवास्तव को जांच सौंपी। बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी मनोरंजन लाल श्रीवास्तव ने ग्राम सचिव इमरान आलम व प्रधान प्रतिनिधि के साथ पुलिया की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जांच अधिकारी मनोरंजन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या गांव के लोगों की शिकायत सही मिली है। जांच रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यलय को प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें