फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गलत आंकड़ा प्रस्तुत करने पर एडीओ पंचायत खड्डा को डीएम ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते डीएम रमेश रंजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
गलत आंकड़ा प्रस्तुत करने पर एडीओ पंचायत खड्डा को डीएम ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने की विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय समीक्षा की बैठक हुई। इसमें पंचायती राज विभाग, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास योजना, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें गलत आंकड़ा प्रस्तुत करने पर एडीओ पंचायत खड़डा को डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले डीपीआरओ अभय यादव से सामुदायिक शौचालय तथा ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण के स्थिति की जानकारी ली। इसमें एडीओ पंचायत खड्डा को डीएम ने गलत आंकड़ा उपलब्ध कराने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। पंचायत भवनों के निर्माण के मामले में सभी लंबित विवादों को निस्तारित कर पंचायत सचिवों की नियमित तौर पर मीटिंग लेने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिया। इसके बाद ई-रिक्शा के माध्यम से ग्रामों में कचरा एकत्रीकरण की प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने जहां ई-रिक्शा की खरीददारी नहीं हुई है, वहां शीघ्र खरीद कर गांव को कचरा मुक्त रखने का निर्देश दिया। डीएम ने मनरेगा कार्यों के संबंध में वार्षिक व मासिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की जानकारी ली। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति धीमी होने पर बीडीओ को डीएम ने प्रति परिवार को 100 दिन का रोजगार, समय से मनरेगा श्रमिकों को भुगतान, खेल मैदान, मिनी स्टेडियम में अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिया। उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आरएस गौतम, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार से उनके विभाग से जुड़े कार्यों की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें