दुदही। गौरी श्रीराम के टोला लालगंज में संचालित हरिजन प्राथमिक विद्यालय में चहारदीवारी को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण कार्य ठप है। ग्रामीणों ने राजस्व निरीक्षक पर धनउगाही का आरोप भी लगाया है। जानकारी के अनुसार, गौरी श्रीराम गांव के लालगंज में 10 डिस्मिल भूमि पर हरिजन प्राथमिक विद्यालय बना है। यहां एसडीएम के निर्देश पर कंटीले तार लगाए गए हैं। उसकी चहारदीवारी नहीं होने दी जा रही है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस मौके पर अभिषेक कुमार, सुनील गुप्ता, हीरालाल यादव, अनूप गुप्ता, मनीष कुमार, कुलदीप, चंपा, शकुंतला देवी, अनिता, विंदा, सुनीता आदि मौजूद रहीं।