फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एप पर की जा सकेगी चुनाव में शराब व पैसा बांटने की शिकायत

Wed, 20 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा चुनाव में शराब व पैसा बांटने की शिकायत सी-विजिल एप पर दर्ज की जा सकेगी। शिकायत दर्ज होने के सौ मिनट में सी-विजिल एप से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस एप के माध्यम से आमजन भी उम्मीदवारों की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से गठित जिला स्तरीय टीम 100 मिनट में कार्रवाई कर अपनी रिपोर्ट सबमिट करेगी। निर्वाचन आयोग एप के माध्यम से इस कार्रवाई पर सीधी नजर रखेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी ने दी है। निर्वाचन आयोग एप से कार्रवाई पर नजर रखेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल एप को ऑपरेट करना भी बहुत आसान है। इसका उपयोग चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तारीख से शिकायत के लिए किया जाएगा। इसकी खासियत है कि एप केवल लाइव फोटो व वीडियो और ऑटो लोकेशन कैप्चर करता है। ताकि उड़नदस्ते को कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिल सके। इसके लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी जरूरी है। इस एप को किसी भी स्मार्टफोन में अपलोड किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल फोन में कैमरा, इंटरनेट कनेक्टिविटी और जीपीएस एक्सेस होना जरूरी है। सी-विजिल एप जागरूक नागरिकों को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी और उड़नदस्ता व स्थिति को निगरानी दल से सीधे जोड़ता है।


अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए बनाई छह टीमें
पडरौना। चुनाव के दौरान अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग ने कर्मचारी-अधिकारियों की छह टीमों का गठन किया है। ये टीमें अवैध शराब की सप्लाई करने वालों पर नजर रखेंगी। इधर, विभाग के गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी आरएस चौधरी ने बताया कि चुनाव में शराब की बिक्री बढ़ जाती है। लेकिन, अवैध शराब की बिक्री न हो, इसके लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। आबकारी की छह टीमें अवैध शराब पर प्रतिबंध की कमान संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि गठित टीम में संबंधित तहसील के एडीएम, सीओ की मदद में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक शामिल किए गए हैं। ये टीमें शहर में हर दुकान, रेस्टारेंट सहित शहर में आने वाली अवैध शराब के मुख्य प्वाइंट पर नजर रखेगी। जिला आबकारी अधिकारी आरएस चौधरी ने बताया कि पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चेकिंग अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें