फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिल्ली के लिए छह व लखनऊ के लिए बढ़ीं दो बसें

Wed, 20 Mar 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। होली पर घर आने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए पडरौना डिपो ने दिल्ली के लिए छह और लखनऊ के लिए दो बसें बढ़ा दी हैं। हालांकि, अभी यात्रियों की भीड़ कम है, लेकिन इन बढ़ी बसों की संख्या से यात्रियों को घर आने में आसानी होगी।
विज्ञापन

पडरौना डिपो से निगम की 24 और अनुबंधित की 24 समेत कुल 44 बसों का संचालन होता है। अनुबंधित सभी बसें पडरौना से गोरखपुर तक संचालित होती हैं। निगम की 24 बसों में से पहले पडरौना से दिल्ली तक तीन और लखनऊ तक पांच बसों का संचालन होता था। लेकिन, होली के त्योहार पर घर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए निगम ने इन बसों के संचालन में परिर्वतन किया है। डिपो की तरफ से निर्धारित की गई सारिणी के अनुसार, अब पडरौना से दिल्ली तक निगम की छह और लखनऊ तक दो बसों का संचालन होगा। दिल्ली तक संचालित सभी बसें लखनऊ के रास्ते संचालित की जाएंगी। इससे दिल्ली के अलावा लखनऊ और अयोध्या की तरफ से घर आने वाले यात्रियाें को सहूलियत मिलेगी। इस संबंध में एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि होली के त्योहार पर बड़े शहरों में नौकरी करने गए लोग घर आते हैं। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो ने दिल्ली तक संचालित तीन बसों के स्थान पर छह बसों का संचालन और लखनऊ तक संचालित पांच बसों के स्थान पर दो बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। दिल्ली तक संचालित बसें लखनऊ के रास्ते ही जाएंगी, जिससे लखनऊ की तरफ से घर आने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें