फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सदस्यीय टीम करेगी जांच, तीन दिन में देगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सदस्यीय टीम करेगी जांच, तीन दिन में देगी रिपोर्ट
विज्ञापन

- दुदही सीएचसी के प्रसव कक्ष से कुतिया का मांस का टुकड़ा लेकर जाने का मामला
- सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही पर सीएमओ ने की थी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। दुदही सीएचसी के प्रसव कक्ष से मांस का टुकड़ा लेकर कुतिया के जाने के मामले की जांच दो सदस्यीय टीम करेगी। टीम तीन में जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को देगी। इसके पूर्व सीएमओ ने वहां तैनात एक वार्ड आया की बर्खास्तगी और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस दिया था।
पांच नवंबर को दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष से एक कुतिया मांस का टुकड़ा लेकर भाग गई थी। मांस का टुकड़ा मुंह में दबाए घूमते हुए उसका फोटो रविवार को वायरल होने के बाद सीएमओ ने दुदही सीएचसी पहुंचकर जांच की थी। डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से भी पूछताछ की थी।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर सीएमओ ने आउटसोर्सिंग की वार्ड आया सपना वर्मा को बर्खास्त कर दिया था। वहां की संविदा स्टॉफ नर्स फूलकुंवरी और नियमित स्टाफ नर्स ममता को नोटिस दिया था, जबकि एक चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
इसके अलावा सीएमओ ने इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की। इस टीम में एसीएमओ डॉ. अवशाब खान और डिप्टी सीएमओ डॉ. रामदास कुशवाहा शामिल हैं। इन्हें तीन दिन में इस मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

दुदही सीएचसी में हुई लापरवाही की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। यह टीम तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। उसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें