फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कमिश्नर ने पीएम के कार्यक्रम का स्थल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Sat, 01 Jul 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बरवा फार्म में पीएम के कार्यक्रम स्थल का डीएम से जायजा लेते कमिश्नर रवि कुमार एनजी साथ में सांस
विज्ञापन
कमिश्नर रवि कुमार एनजी, सांसद विजय कुमार दुबे और डीएम ने बरवा फार्म का निरीक्षण किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। जिले में प्रस्तावित कृषि विश्वविद्यालय के शिलान्यास के लिए सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने को लेकर जनसभा स्थल बरवा फार्म पर युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। उसका जायजा लेने अधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को कमिश्नर रवि कुमार एनजी, सांसद विजय कुमार दुबे, डीएम रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल कुमार ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने हेलीपैड, टेंट, पार्किंग, लोगों के आने व निकलने के रास्ते की समीक्षा की। जल निकासी की व्यवस्था की रूपरेखा की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र कुशीनगर के बरवा जंगल फार्म में प्रधानमंत्री के जन सभास्थल के रूपरेखा की योजना की जानकारी ली। सभास्थल पर चार हेलीपैड, कार्यक्रम के लिए दो लाख स्क्वायर फीट का टेंट, जिसमें 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था करनी है। इसके अलावा पार्किंग, वीआईपी गेट, वाहनों के आने जाने की व्यवस्था आदि को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक पीएन पाठक, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी सत्य सान्याल शर्मा, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह, नीतीश यादव, मिथलेश शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, विनोद गिरी, ग्राम प्रधान धुरिया विजय बहादुर राय, भाजपा नेता विनय राव, सुधीर राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें