संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मोतीचक विकास खंड के गांव सोनिया में शुक्रवार को 17 लाख की लागत से बने भगत सिंह मिनी स्टेडियम व 19 लाख की लागत से अमृत सरोवर का लोकार्पण किया गया। ब्लाॅक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह ने लोकार्पण किया।
इस दौरान बीडीओ मोतीचक अनिल कुमार राय, संदीप सिंह, ग्राम प्रधान शैलेंद्र प्रताप सिंह, एपीओ आलोक यादव, सचिव समरजीत सिंह, टीए रामकृपाल, टीए भागवत यादव, सचिव प्रभात सिंह, सचिव बृजकुमार वर्मा, सचिव शिवेंद्र गुप्ता, टीए अवनेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।