फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खड्डा में दरोगा के रिश्वत लेने के मामले की सीओ ने शुरू की जांच

Thu, 24 Apr 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के तुर्कहा गांव में रिश्वत लेने का आरोप लगने के बाद पीड़ित के घर पहुंचकर मामले को मैनेज करने के लिए दबाव बनाने वाले दरोगा की जांच सीओ ने शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवार ने दरोगा पर केस दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस दिन दरोगा पीड़ित के घर गया है, उस दिन का सीडीआर भी निकाला जाएगा। वहीं दरोगा जांच से बचने के लिए गणेश परिक्रमा सफेदपोशों के पास भी शुरू कर दिया है। खडडा थाने में तैनात रहे प्रशिक्षु दरोगा सूर्यनाथ पासवान पर तुर्कहा गांव निवासी असगर व उनके पुत्र बबलू ने आरोप लगाया है कि छोटे बेटे नुरूद्दीन को लड़की भगाने के मामले में हिरासत में लिया गया था। पुलिस हिरासत से छोड़ने के एवज में 83,800 रुपये रिश्वत दरोगा लिए और चार दिन थाने में रखने के बाद चालान कर दिए थे। बबलू ने दरोगा पर कार्रवाई के लिए खडडा थाने में शिकायत किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे आरोपी दरोगा पीड़ित के घर पहुंचकर मैनेज करने के लिए दबाव बनाने लगा, लिए गए रकम में आधा वापस करने के लिए भी बात किया। दरोगा का बातचीत का पीड़ित ने वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें