पडरौना। हिंदू समाज की एकजुटता के लिए सहभोज कार्यक्रम का आयोजन बेहद जरूरी है। संघ स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक जाति विहीन हिंदू समाज के निर्माण में लगा है। संगठित और शांतियुक्त हिंदू समाज ही भविष्य में एक ऐसे भारत का निर्माण करेगा, जो पुन: विश्व का नेतृत्वकर्ता बनेगा।
यह बातें रविवार को पडरौना शुगर फैक्ट्री परिसर में आयोजित आरएसएस के मकर संक्रांति उत्सव व सहभोज कार्यक्रम बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक संजय ने कही। उन्होंने कहा कि सहभोज में जाति का बंधन तोड़ शामिल होना चाहिए, इससे समरसता कायम होती है। मकर संक्रांति उत्सव के दौरान सहभोज कार्यक्रम में नगर के लोगों ने बढ़चढ़ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन नगर प्रचारक मनीष ने की।
इस दौरान नगर कार्यवाहक कृष्ण कुमार, नीरज गोयल, महेंद गुप्ता, प्रदीप ओझा, विजय, अभिमन्यु, धीरज, विशाल, बंका सिंह, प्रदीप गोयल, राजकुमार गुप्ता, विजय शुक्ल, डॉक्टर नीरेन पांडेय, श्याम मुरली मनोहर मिश्र, धनंजय त्रिपाठी, प्रदीप पांडेय, संजय वर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी, गौरव तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।