फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में अस्पतालों को सीएमओ ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में अस्पतालों को सीएमओ ने किया सील
विज्ञापन

पडरौना। जिले में बिना पंजीकरण के संचालित अस्पतालों का शनिवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। इसमें दो डायग्नोस्टिक सेंटर और एक अस्पताल अवैध तरीके से संचालित होता पाया गया। बिना पंजीकरण के संचालित अस्पतालों को सील कर दिया गया। डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक को हिदायत दी गई।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि नगर में अंबे चौक के पास संचालित चांदसी दवाखाना की जांच की गई। संचालक से पंजीकरण का प्रपत्र मांगा गया। वह कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। इसको गंभीरता से लेते हुए उसे सील कर एक सप्ताह के भीतर प्रपत्र कार्यालय में दिखाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सीएमओ ने शनिवार को खिरकिया बाजार के रौजा मेला रोड पर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की। सेंटर की पंजीकरण की समय सीमा समाप्त हो गई थी। इस पर सीएमओ ने सभी प्रपत्र नियमबद्ध करने के निर्देश दिए।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय बाजार में संचालित एक डायग्नोस्टिक सेंटर की सीएमओ ने जांच की। जांच के दौरान संचालक कोई वैध प्रपत्र नहीं दिखा सके। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सेंटर को सील कर दिया। इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर शनिवार को इन अस्पतालों की जांच की गई। इसमें बिना पंजीकरण के एक डाइग्नोस्टिक और एक अस्पताल संचालित होता पाया गया। इसको गंभीरता से लेते हुए उसे सील कर दिया गया है, जबकि एक डायग्नोस्टिक सेंटर को प्रपत्र पूरा करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

इस दौरान पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पड़रौना के चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजीव सुमन पांडेय, वीरेंद्र दीक्षित, प्रह्लाद वर्मा, सुरेंद्र सिंह, शिवशंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें