फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खभराभार में चार फरवरी को आएंगे सीएम योगी

Sun, 28 Jan 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खभराभार में मुख्यमंत्री के आने को ले कर स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी साथ में अतुल स
विज्ञापन
कप्तानगंज। चार फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ पूर्व विधायक व गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पूर्व वे इस गांव में वर्ष 2003 में आयोजित सहभोज कार्यक्रम में आए थे। करीब 21 वर्ष इस गांव आने की जानकारी होने पर गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक और गौ सेवा आयोग के ने बताया कि उनके पुत्र और कप्तानगंज ब्लाॅक प्रमुख विशाल सिंह के बेटे का मुंडन संस्कार चार फरवरी को है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। डीएम उमेश मिश्र और एसपी धवल जायसवाल शुक्रवार की शाम लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के साथ गांव का निरीक्षण किया था।
00


सीएम बनने के बाद पहली बार आएंगे योगी
पांच जनवरी 2003 को अतुल सिंह ने गांव में सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया था। उस समय में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद थे। वे उनके आयोजित सहभोज में क्षेत्र के करीब दस हजारों लोगों के साथ शामिल हुए थे। सहभोज में जुटी भीड़ से प्रभावित होकर सीएम योगी ने उन्हें हिंदू युवा वाहिनी कुशीनगर का जिला प्रभारी बनाया था। इसके अलावा 2007 में भाजपा के टिकट पर वे रामकोला से विधायक निर्वाचित भी हुए।
विज्ञापन


0
काफी पुराना है गोरखनाथ मंदिर से जुड़ाव
अतुल सिंह ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर से बाबा स्वर्गीय गुलाब सिंह ने दिग्विजयनाथ महाराज से जुड़े थे। उनके बाद पिता स्वर्गीय हीरा सिंह ने महंथ अवैद्यनाथ महाराज से जुडे थे। उन्होंने बताया कि वे पिता के साथ गोरखनाथ मंदिर में हमेशा जाया करता थे। वे योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से ही राजनीति में आए थे।

00


डीएम और एसपी शुक्रवार ने किया निरीक्षण
पूर्व विधायक और गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह के घर खबराभार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार फरवरी को आने के संभावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा और एसपी धवल जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हेलीपैड और वाहनों के पार्किंग को लेकर अधिकारियों ने उनके साथ बेटे व ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह के साथ बैठक भी की।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह, कप्तानगंज एसडीएम व्यास नारायण उमराव, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला, एसओ राजकुमार बरवार, दिनेश सिंह, रणजीत सिंह, मुकुल सिंह, रानू अग्रहरि, मुकेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें