फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दिखाएंगे 33 परियोजनाओं को हरी झंडी

विज्ञापन
सीएम के दौरे को लेकर जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण हटवाते एसडीएम। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सीएम दिखाएंगे 33 परियोजनाओं को हरी झंडी
विज्ञापन

दौरे को लेकर टंगी सरकारी अमले की सांसें, व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुटे
सीएम के आगमन को लेकर डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ की तैयारी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मंडलीय समीक्षा बैठक करने सात जुलाई को यहां आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले की 33 नई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। 14420.59 लाख रुपये की लागत की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और नौ का शिलान्यास करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में प्रशासनिक अमला दिन-रात जुटा हुआ है।
सीएम के हाथों शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में लोक निर्माण की 1482.06 लाख रुपये की लागत के 6.90 किलोमीटर लंबे खैरटिया-बनकटा मार्ग का चौड़ीकरण, 3035.66 लाख की लागत के 15.75 किलोमीटर लंबे समउर-नोनियापट्टी मार्ग का चौड़ीकरण, 154 लाख रुपये की लागत से रवींद्रनगर में ईवीएम गोदाम का निर्माण, मोतीचक ब्लॉक मुख्यालय को टू लेन से जोड़ने के लिए दो किलोमीटर तक कप्तानगंज-झांगा मार्ग का चौड़ीकरण, 1127.73 लाख की लागत से 8.25 किलोमीटर लंबे तिनहवा-बोदरवार मार्ग का चौड़ीकरण, 507.98 लाख की लागत से पडरौना एवं 392.90 लाख की लागत से कप्तानगंज तहसील के आवासीय भवनों का निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन

इस तरह सीएम 10528.42 लाख की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 3892.17 लाख की नौ परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
बताया जा रहा है कि जनपद मुख्यालय पर मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद सीएम इंसेफेलाइटिस रोगियों का हाल जानने के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके अलावा निर्माण संबंधी किसी बड़ी परियोजना के औचक निरीक्षण की भी संभावना जताई जा रही है। अफसरों को पूरी तरह तैयार रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
शुक्रवार को सीडीओ रामसूरत पांडेय ने अपने कक्ष में डीडीओ, डीपीओ सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ जहां बैठक की, वहीं डीएम ने कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय बैठक में सभी कार्यालयाध्यक्षों को तैयारी मुकम्मल रखने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट, विकास भवन और जिला अस्पताल की हुई सफाई
सीएम के आगमन को देखते हुए पंचायतीराज विभाग की तरफ से सफाईकर्मियों को लगाकर कलेक्ट्रेट, विकास भवन और जिला अस्पताल के आसपास सफाई कराई गई, तो वहीं अतिक्रमण हटाने के नाम पर कलेक्ट्रेट, विकास भवन और संयुक्त जिला चिकित्सालय के आसपास झोपड़ी और खोमचे रखकर संचालित की जा रही दुकानों को उजड़वा दिया गया। दीवारों की भी रंगाई-पुताई हुई।
सीएम इन परियोजनाओं को भी उतारेंगे जमीन पर
कप्तानगंज, कसया एवं हाटा तहसील में 3892.17 लाख रुपये की लागत से अग्निशमन केंद्र एवं 24-24 आवासीय भवनों की आधारशिला रखेंगे। इसका निर्माण कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड कार्यदायी संस्था नामित है।
मुस्तैदी की हिदायत, कार्रवाई की चेतावनी
डीएम में कलेक्ट्रेट कक्ष में अफसरों के साथ बैठक की
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को डीएम ने अपने कक्ष में कार्यालयाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की और कार्यालयाध्यक्षों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी। किसी भी स्तर पर लापरवाही के लिए कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरे मनोयोग से पूरा करें। कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अव्यवस्था उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह एवं सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय से जिला अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता, उपकरण, चिकित्सकों की तैनाती, इंसेफेलाइटिस टीकाकरण, नए भवन का निर्माण आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सफाई पर भी विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

डीएफओ बोनिकचंद ब्रह्मा से पौधरोपण के लिए पौधों की उपलब्धता, कर्मचारियों की तैनाती सहित विभिन्न बिंदुओं पर तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया। हेलीपैड निर्माण, सड़क, पेंटिंग, लाइट सहित सभी कार्यों को एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को समय रहते पूरा करने के लिए निर्देशित किया। डीपीआरओ को बनने वाली सड़कों के किनारे झाड़ियों को कटवाने तथा साफ-सफाई कराने को कहा। एक्सईएन विद्युत से कहा कि सीएम के आने के बाद से बिजली कटौती या वोल्टेज की समस्या किसी भी हाल में उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। जर्जर तारों को तत्काल बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने एक्सईएन को आगाह किया कि अगर कार्यक्रम दौरान बिजली कटती है तो कार्रवाई तय है। उन्होंने विकास परक कार्यों को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ रामसूरत पांडेय, एडीएम विंध्यवासिनी राय के साथ एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, विद्युत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें