फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज कलेक्ट्रेट सभागार में करेंगे मंडलीय समीक्षा बैठक

विज्ञापन
सीएम के दौरे को लेकर जिला अस्पताल में बन रही सड़क का जायजा लेते एसडीएम और पीडब्लूडी के अधिकारी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सीएम आज कलेक्ट्रेट सभागार में करेंगे मंडलीय समीक्षा बैठक
विज्ञापन

दौरे से पूर्व बदल गई जनपद मुख्यालय की सूरत, प्रभारी मंत्री ने डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले ही जनपद मुख्यालय समेत सरकारी दफ्तरों की सूरत बदल गई। विकास भवन, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल सहित विभिन्न दफ्तरों के सामने झोपड़ी, खोमचे और गुमटियां उजाड़कर सफाई कर दी गई। इंसेफेलाइटिस रोगियों की हालत जानने के लिए सीएम कहीं जिला अस्पताल की ओर न बढ़ जाएं, इसलिए जेसीबी लगाकर अस्पताल के अंदर-बाहर हर जगह सफाई कराई गई। अस्पताल से निकलने वाले कचरे को व्यवस्थित कर दिया गया। सड़कें पिच करा दी गईं तो इंसेफेलाइटिस के आईसीयू और वार्ड में भी सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र उर्फ मोती सिंह भी शनिवार से ही जिले में डेरा डाले हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सात जुलाई को मंडलीय समीक्षा बैठक करने आ रहे हैं। वह कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले योजनाओं के साथ-साथ सभी विभागों की कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी। सीएम रविवार सुबह 10.35 बजे एमपी पॉलिटेक्निक गोरखपुर से कुशीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। 10.55 पर उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। 11 बजे कार से कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे। 2.30 तक कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 03.05 पर पुन: हेलीपैड पहुंचेंगे और 3.10 पर गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें