फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नए तहसील भवन के लिए सीएम का जताया आभार

Fri, 15 Mar 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की तरफ से खड्डा तहसील का स्थापना दिवस मनाया गया। अधिवक्ताओं ने नए तहसील भवन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि तहसीलदार महेश कुमार ने कहा कि तहसील बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिली है। अधिवक्ताओं ने तहसील के लिए लड़ाई लड़ने वाले भाजपा नेता स्व. बाला प्रसाद जायसवाल के संघर्षों को याद करते हुए व तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व तत्कालीन विधायक जटाशंकर त्रिपाठी और नए तहसील भवन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, महामंत्री अवधेश कुमार यादव, अमियमय मालवीय, राजेंद्र जायसवाल, गिरिजाशंकर पांडेय, भानू पांडेय, विनोद कुमार उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार यादव ने किया।
इस दौरान अखिलेश पांडेय, हीरालाल कुशवाहा, ज्योतिर्मय मालवीय, अमरचंद गुप्ता, सुनील कुमार सुमन, सुनील कुमार चौबे, अजय चौहान, संदीप यादव, मोहन कुशवाहा, नित्यानन्द पांडेय, नागेंद्र गौतम, सत्येंद्र चौधरी, देवेश राव, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें