फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरोग्य मेेले में सांस और चर्म रोग के मरीजों की रही अधिकता

विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में तैनात स्वास्थ्य कर्मी और मौजूद मरीज। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
आरोग्य मेेले में सांस और चर्म रोग के मरीजों की रही अधिकता
विज्ञापन

- 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2,825 मरीजों का हुआ इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें श्वांस एवं चर्म रोग के मरीजों की अधिकता रही। शाम तक कुल 2,825 मरीजों का इलाज कर उन्हें दवा दी गई।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि आरोग्य मेले में शाम तक 1,103 पुरुष, 1,267 महिला और 455 बच्चों का पंजीकरण कर उपचार किया गया।
इसमें श्वांस के 308, पेट के 223, मधुमेह के 201, त्वचा के 364, टीबी के दस, खून की कमी के 31 और उच्च रक्तचाप के 102 मरीजों का इलाज किया गया। इन मरीजों को ठंड में बचाव के बारे में सलाह भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सीएमओ ने बताया कि इस दिन मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 162 डॉक्टर और 316 पैरा मेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें