फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल सफाई कर्मी की इलाज के दौरान मौत

Wed, 05 Jun 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मिश्रौली-मैहरवा के बीच में सोमवार की रात को वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दुदही सीएचसी भेजवाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बड़हरा बुजुर्ग निवासी प्रमोद प्रसाद (25) दुदही नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी था। सोमवार को रात को मिश्रौली अपने दोस्त के घर गए थे। वहां से बाइक लेकर लौट रहे थे कि मिश्रौली और मैहरवा के बीच किसी वाहन ने टक्कर मार दी। प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, गोरखपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें