फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुजहना टोल प्लाजा पर मारपीट, अफरा-तफरी

Wed, 26 Mar 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर मारपीट करते युवक। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
हाटा। मुजहना हेतिम टोल प्लाजा पर सोमवार की आधी रात को टोल वसूली को लेकर टोल कर्मचारियों और कुछ स्थानीय युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट का पूरा विडियो सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया। बताया जा रहा है कि बगैर टोल दिए वाहन निकालने को लेकर टोल कर्मचारियों और युवकों में कहासुनी हो गई। सूचना मिलने के बाद आसपास के कई और लोग वहा जुट गए और देखते ही देखते लात घूसे और लाठी डंडा चलने लगा। टोल कर्मचारियों ने इस मामलें में पुलिस से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा के आसपास के गांवों के लोग टोल से वाहन सहित गुजर रहे थे, लेकिन टोल कर्मचारियों ने टोल टैक्स चुकाने की बात की तो वाहन वाले लोगों ने खुद को लोकल का होना बताया, लेकिन टोल कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन

जिसके बाद वहा टोल कर्मचारियों और वाहन से आए युवकों में कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ता देख टोल कर्मचारियों ने अपने सभी कर्मचारियों को वहा बुला लिया। मामला बिगड़ता देख वाहन से आए लोगों ने भी अपने परिचितों को बुला लिया। फिर क्या था देखते ही देखते टोल प्लाजा का एक लेन लड़ाई का मैदान बन गया। टोल कर्मचारी और स्थानीय लोग एक दूसरे से भिड़ गए। मारपीट के बाद वहां आए लोग फरार हो गए। इधर टोल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस से पहुंचने से पहले लोग वहा से भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें