फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीमांकन के दौरान महिलाओं और पुलिस में झड़प

Mon, 19 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध के बावजूद पत्थर नबस की प्रक्रिया पूरी की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरगटिया गांव में रविवार को पत्थर नसब से सीमांकन के दौरान कुछ महिलाओं व पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालांकि, विरोध के बावजूद पत्थर नसीब की प्रक्रिया पूरी कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, सरगटिया गांव निवासी रामअवध ने एसडीएम न्यायालय मे धारा 24 (पत्थर नसब) के लिए वाद दाखिल किया था। उसका निस्तारण करते हुए न्यायालय ने राजस्व टीम गठित कर पुलिस की मौजूदगी मे पत्थर नसब से सीमांकन करने का आदेश दिया था। रविवार की दोपहर में कानूनगो ब्रह्मा सिंह, हलका लेखपाल उष्मान गनी आदि की टीम पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर सीमांकन करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बगलगीर दस से अधिक महिलाओं ने हंगामा करते हुए पुलिस व राजस्व टीम से झड़प करना शुरू कर दिया। सीमांकन जरीब को बार-बार महिलाएं छीनकर फेंक रही थीं। मामला बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने थाने में सूचना देकर और फोर्स बुला ली। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में नियमानुसार पत्थर नसब से सीमांकन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें