फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आई महिला की मौत

Mon, 19 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के रामबर चरगहा गांव निवासी 30 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आ गई। कसया सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के गांव रामबर चरगहा निवासी रामनरेश पटेल की 30 वर्षीय बेटी सिंधु देवी करीब दस माह से मायके में रह रही थी। रविवार की सुबह लाइट बंद करने के लिए स्विच दबाने गई। उसी समय बोर्ड में करंट उतर आया। सिंधु उसी चपेट में आकर अचेत होकर गिर गई। सिंधु की शादी थाना क्षेत्र के नरकटिया बुजुर्ग में पिंटू पटेल से करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। पति बाहर काम करते हैं। कसया एसएचओ डॉ. अशुतोष तिवारी ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें