पडरौना। सोहनरिया में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित ग्रामीण पेयजल योजना का बृहस्पतिवार को मुख्य अभियन्ता (गोखपुर क्षेत्र) ने निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को हर घर जल योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी।
मुख्य अभियन्ता वीपी सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के फेज-तीन के तहत स्वीकृत सोहनरिया ग्राम पंचायत पेयजल योजना का निर्माण कार्य एनसीसी लिमिटेड की तरफ से कराया गया है। योजना के तहत एक नलकूप (पम्पिंग प्लांट एवं सोलर प्रणाली सहित), 275 किलोलीटर क्षमता और 12 मीटर स्टेजिंग वाला एक शिरोपरि जलाशय, एक पम्प हाउस, बाउंड्रीवाल एवं मुख्य द्वार, 11.9 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर 678 परिवार तक शुद्ध पेजयल उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्य अभियंता ने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेजयल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन परिवारों तक शुद्ध पेजयल उपलब्ध नहीं हो सके उन परिवार को पेजयल योजना से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता सुनील कुमार, ग्राम प्रधान जितेन्द्र राजभर आदि माैजूद रहे। संवाद