फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धनतेरस पर खरीदारों की भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम, मुख मार्गों पर लगा जाम

विज्ञापन
पडरौना शहर के तिलक चौक पर लगा जाम। 
विज्ञापन
उम्मीद से अधिक खरीदारों की भीड़ ने बढ़ाई मुश्किलें, प्रमुख चौराहों से लेकर बाजारों तक वाहनों की लंबी कतारें
विज्ञापन

हर दस कदम पर मुस्तैद दिखी पुलिस, एसडीएम और सीओ ने संभाली कमान, 100 से अधिक पुलिसकर्मी रहे तैनात
-शहर में निगरानी के लिए बीस से अधिक पॉइंट बनाए गए, वाहन पार्किंग के लिए बनाए गए अस्थायी नहीं आया काम
पडरौना। धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी उम्मीद से अधिक भीड़ ने पडरौना की यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। शुक्रवार को शहर में रूट डायवर्जन और पार्किंग के इंतजाम भी नाकाफी साबित हुए। प्रमुख चौराहों से बाजारों तक वाहन रेंगते रहे।
धनतेरस पर बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, दोपहिया वाहनों और अन्य सामान की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी थी। दुकानों के बाहर खरीदारों की कतारें लगी थीं तो सड़कों पर पैदल चलने वालों और वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया। कई जगह सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और दुकानों पर उमड़ी भीड़ के कारण आवागमन बाधित हुआ। जाम में फंसे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन लागू किया गया था। कार और अन्य बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी। इसके बावजूद खरीदारों की भारी भीड़ के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव कम नहीं हो सका। डायवर्जन के बाद भी सुभाष चौक, रामकोला रोड, जिला मुख्यालय मार्ग, तिलक चौक, गुदरी बाजार, दरबार रोड और मेन बाजार समेत कई स्थानों पर जाम लगा रहा। अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था भी कारगर साबित नहीं हुई।
हालांकि, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। त्योहार को देखते हुए शहर में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। शहर में निगरानी के लिए 20 से अधिक पॉइंट बनाए गए थे। एसडीएम और सीओ भी लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। पुलिसकर्मी वाहनों को हटवाने और भीड़ नियंत्रित करने में जुटे रहे, लेकिन खरीदारों की भारी भीड़ के चलते उन्हें भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

वर्जन
धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों की अधिक भीड़ उमड़ने के कारण जाम की समस्या बनी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए शहर में 20 से अधिक पॉइंट बनाए गए थे, जहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। ट्रैफिक पुलिस लगातार व्यवस्था संभालने में जुटी रही।
रितेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें