फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग

Fri, 09 Feb 2018 12:55 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
बैठक - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। ग्रामीण चौकीदार कल्याण समिति से जुड़े लोगों की बैठक बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित बुद्घा पार्क में हुई। इसमें मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद चौकीदारों ने अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। 
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुखराज प्रसाद आर्य ने कहा कि चौकीदार लंबे समय से पुलिस का सहयोग करते आ रहे हैं। परंतु बढ़ती महंगाई के बाद भी प्रदेश सरकार प्रतिदिन 50 रुपये के हिसाब से 1500 रुपये मानदेय दे रही है। इससे अधिक रुपया तो मनरेगा के मजदूरों को मिलता है। उन्होंने चौकीदारों का मानदेय बढ़ाने की मांग की। राजू चौधरी ने कहा कि चौकीदार दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कार्य करते हैं। परंतु सरकार मानदेय बढ़ाने से परहेज करती है।

बैठक के बाद चौकीदारों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम कार्यालय पर पहुंच अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भागीरथी प्रसाद, रामसेवक, रामचंद्र, रामप्रीत, रामदत्त कुशवाहा, चंद्रदेव प्रसाद, दयाशंकर, हरिनारायण, कोदई आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें