फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया के रामनगर चौराहे पर स्थित है दुकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। रामनगर चौराहा पर शनिवार रात एक आभूषण के दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात कुशीनगर पालिका के वार्ड 20 शहीद भगत सिंह नगर (रामनगर चौराहा) स्थित एक आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर दुकान में चोरी की। रविवार की सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने दुकानदार मोहित वर्मा को उनके दुकान में चोरी होने की सूचना दी। पुलिस को दी तहरीर में दुकानदार ने बताया कि चोर 54 ग्राम सोना, चार किलोग्राम चांदी और 15 हजार रुपये नगद उठा ले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। कसया नगर समेत क्षेत्र में घर, दुकान व प्रतिष्ठानों में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक एक भी चोरी कर पर्दाफाश नहीं कर सकी है। इस संबंध में एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मामले में पुलिस को जल्द सफलता मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें