मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा के रहने वाले 27 वर्षीय पिंटू की पहली जनवरी की रात में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वे पुणे में क्रेन चालक थे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर भेज दिया गया है।
चिरगोड़ा निवासी पिंटू चौहान पुत्र पारस (27) पुणे में क्रेन चालक थे। एक जनवरी की रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को वाहन से लाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक शव घर नहीं पहुंचा था। पिंटू की मौत की जानकारी मिलने के बाद उनकी पत्नी रोते-राते अचेत हो जा रही हैं। उनका तीन वर्ष का पुत्र व नौ माह की बेटी है।