फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बच्चे की मौत, बहू ने सास पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 07 Apr 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली(कुशीनगर)। सास, बहू के आपसी विवाद में दो साल के बच्चे की चोट लगने से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों और मोहल्ले वालों की मौजूदगी में शव को गांव के बाहर दफना दिया गया। मायके पहुंचने के बाद मां ने पुलिस को तहरीर देकर सास पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस डीएम से दफनाए गए शव को निकालने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर छह महाराणा प्रताप नगर निवासी देवचंद प्रजापति की पत्नी पुष्पा देवी की सास के बीच किसी बात को लेकर दो दिन पहले विवाद हो गया। पुष्पा का आरोप है कि मारपीट के दौरान बेटे के सिर पर चोट लग गई। परिजन उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन आनन-फानन बच्चे का शव गांव लेेकर आए और दफना दिया। उधर, बच्चे की मां पुष्पा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी सास पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है।
पुष्पा का पति देवचंद रोजी-रोटी के चक्कर में किसी शहर में नौकरी करता है। मां की शिकायत के बाद घर पहुंची पुलिस ने आसपास और परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिवार के एक सदस्य को भी पुलिस थाने पर लेकर गई थी। कुछ देर बाद छोड़ दिया। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि महिला अपनी सास पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाई है। शव को दफना दिया गया है। दफनाए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएम को अनुमति के लिए पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें