फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शब्दावली की समझ के लिए बच्चे पढ़ेंगे अखबार

Mon, 29 Dec 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को किताबों से जोड़ने और उनमें पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग ने विशेष अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई को रोचक, उपयोगी और गतिविधि आधारित बनाने पर जोर दिया जाएगा। समाचार पत्रों के माध्यम से बच्चों में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, शब्दावली और पाठ्यवस्तु की समझ विकसित कराई जाएगी।
विज्ञापन

अभियान को अमल में लाने के लिए माध्यमिक, बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने जिले के बीईओ को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि विद्यालयों में सात जनवरी से विशेष शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को पुस्तकों की ओर आकर्षित करना और मोबाइल व अन्य स्क्रीन पर निर्भरता कम करना है।
उन्होंने पत्र में कहा है कि विद्यालयों में कक्षा शिक्षण के साथ-साथ समाचार पत्रों, पुस्तकों और रचनात्मक गतिविधियों का नियमित उपयोग किया जाएगा। समाचार पत्रों के माध्यम से बच्चों में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, शब्दावली और पाठ्यवस्तु की समझ विकसित कराई जाएगी। साथ ही समूह चर्चा, सुडोकू, क्रॉसवर्ड जैसे बौद्धिक खेलों को भी पढ़ाई का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके अलावा स्कूल पुस्तकालयों के प्रभावी उपयोग, मॉर्निंग असेंबली में पठन-पाठन से जुड़े विचार, थॉट ऑफ द डे, ग्रुप डिस्कशन और पेरेंट-टीचर मीटिंग में इस अभियान को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें