फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बच्चों को थाली-गिलास मिलेगा

Tue, 25 Oct 2016 11:20 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को धनतेरस के दिन प्रदेश सरकार की तरफ से थाली और गिलास दिया जाएगा। ये बर्तन मध्याह्न भोजन योजना के तहत खरीदे गए हैं। डीएम बच्चों को बर्तन प्रदान कर योजना की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले में करीब साढ़े तीन लाख बच्चे परिषदीय स्कूलों में पढ़ते हैं। कक्षा एक से आठ तक के इन बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन योजना लागू है। अब तक इन बच्चों को इसके लिए बर्तन अपने घर से लेकर आना पड़ता था। बर्तन घर से लेकर आने के चलते योजना की खूब आलोचना होती थी। चुनाव की तैयारी में जुटी प्रदेश सरकार ने दीपावली पर इन बच्चों के लिए स्कूलों में बर्तन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके लिए मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की तरफ से थाली और गिलास की खरीददारी भी कर ली है। बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार योजना की शुरुआत में नियमित स्कूल आने वाले बच्चों को ही थाली और गिलास दिए जाने का निर्णय लिया गया है। कुशीनगर जिले में नामांकित साढ़े तीन लाख बच्चों में से करीब 1.85 लाख बच्चे नियमित स्कूल आते हैं। छात्रों की यह संख्या एमडीएम, ड्रेस वितरण, अर्धवार्षिक परीक्षा आदि के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। एमडीएम सेल के अनुसार इन बच्चों को धनतेरस के दिन थाली और गिलास दिया जाना है। जिले के कुछ चुनिंदा स्कूलों पर डीएम शम्भु कुमार तथा बीएसए पन्नाराम गुप्ता स्वयं उपस्थित रहकर बर्तन का वितरण करेंगे। इस संबंध में एमडीएम सेल के डीसी जितेंद्र गौतम ने बताया कि मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निर्देश पर धनतेरस के दिन बच्चों में थाली और गिलास का वितरण किया जाएगा। यह बर्तन विद्यालय में रहेगा, जिससे कि बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें