फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृति कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 13 Nov 2017 11:37 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कप्तानगंज। जेपी इंटर कालेज के 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार की रात में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के बाद विद्यालय के कुलगीत का अनावरण मुख्य अतिथि एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने किया। विद्यालय की बच्चियों ने मेरे पापा.....की प्रस्तुति कर मौजूद सभी को भाव विभोर कर दिया। इसके अलावा पंजाबी नृत्य, किसानी नृत्य एवं लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी। दहेज उत्पीड़न पर आधारित एकांकी ने पांडाल में उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धि पर प्रकाश डाला। 

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय में होने वाले उत्सव का उद्देश्य बच्चों में आत्म संयम और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना होता है। इन उत्सवों के जरिए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का भी अवसर मिलता है। इसलिए यह कार्यक्रम विशिष्ट बन जाता है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि यशवंत सिंह, गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान के प्रोफेसर डॉक्टर केशव सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन विश्वंभर प्रसाद ने किया। 

इस मौके पर प्रमुख रुप से श्रीनाथ दीक्षित, ज्ञानेश कुमार राय, महेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, रामपाल सिंह, विजय कुमार शुक्ल, एसपी सिंह, उदयभान सिंह, अरुण कुमार सिंह, अनिल कुमार दूबे, उमेश कुमार उपाध्याय, सतीश कुमार श्रीवास्तव, विक्रम नारायण सिंह, भोला वर्मा, राम दुलारे प्रसाद, राज नारायण उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें