खड्डा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बीआरसी खडडा से बच्चों की बस को झंडी दिखाकर बाबू गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं शोध संस्थान, बभनौली (सेवरही), कुशीनगर के लिए रवाना किया। शोध संस्थान पहुंचने पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. रवि कुमार यादव, डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. कृष्णपाल एवं डॉ. कमल किशोर साहू ने बच्चों को सूक्ष्मदर्शी, स्लाइड तथा विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों की जानकारी दी।