फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले कीड़े के काटने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीले कीड़े के काटने से बालक की मौत
विज्ञापन

जौरा बाजार। पटहेरवा थाना के नोनिया पट्टी गांव निवासी एक बच्चे को शनिवार की सुबह किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन उसे सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रविवार की सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
इस गांव के निवासी मुन्ना पासवान का बेटा रितिक (7) शनिवार की सुबह घर से पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन वह विद्यालय न जाकर गांव के बच्चों के साथ नदी के किनारे खेलने चला गया। खेलते समय ही उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जहर का असर हुआ तो वह घर की तरफ दौड़ने लगा, लेकिन बीच रास्ते में ही गिर पड़ा। आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग उसे किसी तरह से घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन झाड़ फूंक कराने के लिए गाजीपुर जिले में अमवा गांव में ले गए। कुछ देर बाद वहां से घर लौट आए और रविवार की सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें