फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन

पिपरा बघेल गांव के पास पैर फिसलने से गड्ढे में गिर गया था सतीश
समउर बाजार (कुशीनगर)। क्षेत्र के एक गांव के पास खेत में मिट्टी खुदाई से बने गड्ढे में बालक गिर गया। उसकी मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह हुई।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव पिपरा बघेल निवासी ओम प्रकाश कुशवाहा का 12 वर्षीय पुत्र सतीश कुशवाहा दोस्तों के साथ गांव के पश्चिम की तरफ खेलने गया था। खेलने के दौरान सतीश पैर फिसल गया और पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। दोस्तों ने गांव में जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद पहुंचे परिवार के लोगों ने गांव वालों की मदद से उसे गड्ढे से निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिवार में कोहराम मचा गया। समउर बाजार चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें