फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धान लदी ट्राली के नीचे दबने से बच्चे की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
- खड्डा के कोहरगड्डी गांव की घटना
विज्ञापन


खड्डा। थाना के कोहरगड्डी गांव में दरवाजे पर खेल रहा एक डेढ़ साल के अंशु की धान लदी ट्राली के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसा चालक की लापरवाही से हुआ। उस वक्त मासूम दरवाजे पर खेल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पर, परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव के सवरू गोंड की बेटी का करीब डेढ़ साल का बेटा अंशु मंगर कीलवा शाम दरवाजे पर खेल रहा था। उसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली से उनके दरवाजे पर धान उतारा जा रहा था। चालक ट्रैक्टर पीछे करने लगा। उसने अंशु को खेलते हुए नहीं देखा। पीछे करते समय अंशु ट्रॉली की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी, लेकिन आपसी समझौते के बाद परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें