पडरौना। डीएम कार्यालय पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले प्रधानों ने बुधवार को 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मांग पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी ने कहा कि सीएम ने घोषणा किया था कि मनरेगा में पांच लाख तक का वित्तीय स्वीकृति का अधिकार पंचायतों को दिया ताकि मनरेगा को भुगतान सुगमता से किया जा सके। इस दौरान श्रीनिवास चौहान, जयचंद कुशवाहा, आशा देवी, लल्लन प्रसाद आदि मौजूद रहे।