फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने से नाई समाज खुश

Thu, 25 Jan 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गरीबी व पिछड़े समाज से उठकर बिहार के मुख्यमंत्री बने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा से जिले का नाई समाज खुश है। उनकी जयंती अवसर पर केक काटकर एक-दूसरे को खिलाकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

आल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की तरफ से नगर के रामकोला रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित कर्पूरी ठाकुर की जयंती को फोन पर संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि गरीब और पिछड़ा परिवार का व्यक्ति अपने संघर्षों के दम पर बिहार का मुख्यमंत्री बना। पिछड़े समाज के उत्थान के लिए समाज व राजनीति में पहुंचने का अवसर प्रदान किया। सपा के जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन अनुकरणीय है। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामबेलाश शर्मा व संचालन अनिल शर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख विक्रमा यादव, आरके मौर्य, कन्हैया शर्मा, रामेश्वर कुशवाहा, ध्रुव शर्मा, राजेश्वर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें