पडरौना। रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व पर 05185/05186 छपरा-यशवन्तपुर-छपरा पूजा विशेष गाड़ी के संचालन की स्वीकृति दी है। यह ट्रेन दो व नौ नवंबर को छपरा और चार व 11 नवंबर को यशवंतपुर से दो फेरों के लिए संचालित होगी।
रेलवे की तरफ से इस ट्रेन के संचालन की समय-सारिणी जारी कर दी गइ्र है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में जनरेटर सह लगेजयान व एलएसएलआरडी की एक-एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनाॅमी की 12, शयनयान श्रेणी की चार और द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान की चार समेत कुल 22 कोच लगेंगे। उन्होंने बताया कि छपरा-यशवंतपुर पूजा विशेष गाड़ी दो व 11 नवंबर को छपरा से सुबह 05:30 बजे चलकर मशरख, दिघवा दुबौली, थावे के रास्ते सुबह 09:25 बजे पडरौना पहुंचेगी।
यहां से कप्तानगंज 10:05 बजे, गोरखपुर 11:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल समेत अन्य स्टेशन होते हुए तीसरे दिन सुबह 10:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी के दौरान यह ट्रेन यशवंतपुर से 22:40 बजे संचालित होगी। यहां से धर्मावरम्, अनंतपुर कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद के रास्ते दूसरे दिन 19:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद 19.47 बजे कप्तानगंज, 20:27 पडरौना और 21:55 बजे थावे पहुंचेगी।
ै