फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छपरा-उधमपुर साप्ताहिक स्पेशल फिर चलेगी, यात्रियों को होगी सहूलियत

Mon, 25 Aug 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर एक बार फिर छपरा-उधमपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को 25 अगस्त से 15 सितंबर के बीच चार फेरा संचालन की मंजूरी दी है। इसके पहले इस ट्रेन को 19 मई से 16 जुलाई के बीच नौ फेरा के लिए और 21 से 30 जुलाई के बीच दो फेरा के लिए चलाया गया था। इसके संचालन से यात्रियों को कश्मीर तक की यात्रा में सहूलियत मिलेगी। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर एक बार फिर 25 अगस्त से 15 सितंबर तक चार फेरा के लिए 05193/05194 छपरा उधमपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को चलाने की पूर्वोत्तर रेलवे ने मंजूरी दी है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 14 बजे से छपरा से उधमपुर के लिए और प्रत्येक बुधवार को रात 12:10 बजे से उधमपुर से छपरा के लिए चलेगी। इसका संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर कैंट, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, बस्ती, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें