फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी, लगेंगे 22 कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रेलवे प्रशासन ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर साप्ताहिक ट्रेन के रूप में गाड़ी संख्या 15135/15136 छपरा-अमृतसर के संचालन की मंजूरी दी है। इसक संचालन सप्ताह में एक दिन छपरा वाया सीवान, थावे, तमकुहीरोड, पडरौना, कप्तानगंज के रास्ते नियमित संचलन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह ट्रेन छपरा से 12 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार को और अमृतसर से 13 दिसंबर से प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। कुल 22 कोच लगी इस ट्रेन को संचालित करने के लिए रेलवे की तरफ से इस ट्रेन के संचालन के लिए समय सारणी जारी कर दी है।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 15135 छपरा-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 10:15 बजे प्रस्थान कर सीवान से 11:18 बजे, थावे से 11:55 बजे, तमकुहीरोड से 12:25 बजे, पडरौना से 12:52 बजे, कप्तानगंज से 13:35 बजे, गोरखपुर से 14:40 बजे पहुंचकर अमृतसर अगले दिन दोपहर में 1:50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें