फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोरखपुर में जुटेंगे शतरंज के खिलाड़ी, छह चक्रों में होगी रैपिड प्रतियोगिता

Sat, 29 Aug 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला शतरंज संघ से संबद्ध ब्रेन चेस एकेडमी की ओर से एक दिवसीय सीनियर ओपन और अंडर-11 रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन 30 अगस्त को रत्ना मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर की सीनियर बिल्डिंग शाहपुर थाने के पास किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

आयोजक नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता छह चक्रों में रैपिड आधार पर खेली जाएगी। इनमें प्रत्येक खिलाड़ी को 15 मिनट और 10 सेकंड इंक्रीमेंट का समय मिलेगा। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 15 हजार रुपये रखी गई है। सीनियर ओपन और अंडर-11 वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ शील्ड और मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा बेस्ट गर्ल्स खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के लिए बेस्ट स्कूल प्रथम और द्वितीय की ट्रॉफी भी दी जाएगी। इनमें किसी भी स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। अंडर-11 वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2015 या उसके बाद की होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें