फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ड्रीम-11 में रुपये लगाने और कमाने के नाम 4.50 लाख की ठगी

Mon, 05 Feb 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। टेलीग्राम पर ड्रीम-11 में क्रिकेट टीम बनाने और रुपये कमाने का लालच देकर एक नाबालिग से जालसाज ने 4.50 लाख की ठगी कर लिया है। व्हाट्सएप पर बार कोड भेजकर जालसाज अपने एकाउंट में रकम मंगाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

कसया के सुभाष नगर वार्ड नंबर 24 निवासी मनोज कुमार मद्धेशिया का 14 वर्षीय सत्यम टेलीग्राम अप्लीकेशन चलाता है। वह करीब तीन माह पहले टेलीग्राम ग्रुप पर प्रीतमो 305 यादव टीम्स क्रिकेट ग्रुप से जुड़ा। उसमें ड्रीम-11 क्रिकेट टीम बनाने और रुपये कमाने जैसे तरह-तरह के आफर जालसाज दिखाने लगा। जालसाज के झांसे में आए सत्यम ने प्राइम मेंबरशिप खरीदने समेत कई ऑफर देकर जालसाज व्हाट्सएप नंंबर पर सत्यम को बार कोड भेजा। उसके झांसे में आए सत्यम ने बीते 15 से 21 नवंबर के बीच 4.50 लाख रुपये कई बार में भेज दिए। इसके एवज में जालसाज ने ड्रीम-11 के तहत 40 लाख रुपये कमाने का लालच दिया था। सत्यम ने पूरी रकम जालसाज को गूगल पे से भेजी है। पुलिस जालसाज की ओर से टेलीग्राम अप्लीकेशन पर बनाए गए प्रीतमो 305 यादव टीम्स पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जालसाज का पता लगाने में जुटी है। कसया इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से जालसाज को ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें