फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएचसी प्रभारी हटाए गए, डॉ. संदीप को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्था मिलने और स्वास्थ्यकर्मियों की लगातार अनुपस्थिति की शिकायत पर सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने प्रभारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव को पद से हटा दिया है। टेकुआटार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. संदीप कुमार को सीएचसी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमओ ने उन्हें एक महीने के भीतर अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी समेत 24 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से गायब मिले। मौके पर मौजूद मरीजों ने शिकायत की कि सीएचसी प्रभारी अक्सर अस्पताल नहीं आते और डॉक्टर भी समय से ओपीडी में बैठकर उपचार नहीं करते हैं। निरीक्षण के दौरान वार्ड से लेकर औषधालय कक्ष तक गंदगी मिली।
सीएमओ ने अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी करने और उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही मिलने पर डॉ. रजनीश श्रीवास्तव को प्रभारी पद से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें