फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दोहरीकरण को लेकर ट्रेनों के समय में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर कैंट-पनियहवा खंड के गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कई गाड़ियों के समय में बदलाव और शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी 31 अगस्त से 2 सितंबर तक चार घंटे व 3 सितंबर को सात घंटे की देरी से बढ़नी से चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी 31 अगस्त से 2 सितंबर तक गोरखपुर कैंट के बजाय गोरखपुर जंक्शन से चलेगी और 3 सितंबर को भी यह गोरखपुर जंक्शन से ही दो घंटे की देरी से रवाना होगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी एक और 2 सितंबर को गोरखपुर कैंट के स्थान पर गोरखपुर जंक्शन पर ही समाप्त होगी, जबकि ट्रेन संख्या 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी दो और 3 सितंबर को गोरखपुर कैंट के स्थान पर गोरखपुर जंक्शन से ही एक घंटे की देरी से चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें