फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव : 29 व 30 को तेज चलेंगी पछुआ हवाएं

Wed, 26 Mar 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसम में तेजी से बदलवा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने मौसम में तेजी से बदलाव होने की आशंका जताते हुए 29 व 30 मार्च को आसमान साफ रहने के साथ तेज पछुआ हवाएं चलने की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुती वी सिंह ने बताया कि आने वाले शुक्रवार तक मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 50 से 63 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 29 से 37 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान दो दिन 19 किमी प्रति घंटे की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान मुख्य रूप से शुष्क मौसम और साफ आसमान रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि तापमान में बीते वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष लागातर वृद्धि हो रही हो। इसको देखते हुए गेहूं की फसल में हल्की सिंचाई करें। यदि संभव हो, तो खेतों में फव्वारा विधि से पानी का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें