फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बदला मौसम, सर्दी-जुखाम व पेट दर्द के मरीज बढ़े

विज्ञापन
करमैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज की जांच करते डॉ. संजय कुमार। संवाद 
विज्ञापन
पडरौना। मौसम के बदलाव के कारण सर्दी जुखाम के साथ ही पेट से जुड़ी बिमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिले में कुल 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें 2703 मरीजों के सेहत की जांच की गई। इसमें इलाज के लिए 1100 पुरुष, 1102 महिला, 501 बच्चों ने पंजीकरण कराया। इलाज के लिए श्वास के कुल 219, पेट के 284, मधुमेह के 255, त्वचा के कुल 347 सहित अन्य रोग से जुड़े मरीजों की जांच की गई। उन्होंने जरुरी दवाएं दी गईं। इसके साथ ही डॉक्टरों द्वारा इन मरीजों को स्वस्थ्य रहने के लिए उपाय बताए गए। स्थानीय शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 65 मरीजों के सेहत की जांच की गई है। डॉ. उमर जमा ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण मरीजों में टायफाइड मिल रहा है। जांच के बाद नियमित दवाओं के सेवन की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि नीलम, महिमा, मैसूर अली की जांच हुई तो टायफाइड मिला है। इनके अलावा अन्य सर्दी खासी बुखार के मरीज मिले हैं। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में 21मरीजो का स्वस्थ परीक्षण किया हुआ। डाॅ,संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में त्वचा, सर्दी व वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक थी। मौसम में हो रहे परिवर्तन से यह दिक्कतें देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन से ही बारिश हो रही थी। जिसके चलते बहुत कम मरीज पहुंचे थे। इस दौरान सलोनी श्रीवास्तव, जमील अहमद वारसी, रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज मे रविवार को आरोग्य मेले में 50 मरीजों ने इलाज के लिए पंजीकरण कराया। चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष नायक ने बताया कि चर्मरोग और मधुमेह के मरीज अधिक आए थे। लैब टेक्निशियन तृप्ति ने बताया कि मधुमेह 15, रक्त की 15 जांच, मलेरिया की तीन जांच, बुखार की आठ जांच, तथा क्षयरोग की दो जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें