फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज टाउन फीडर से जुड़ेगा चंद्रशेखर आजाद नगर

Wed, 22 Apr 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लो-वोल्टेज की मार झेल रहे चंद्रशेखर आजाद नगर (कोईंदी गोसाई पट्टी) के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। अब जल्द ही तमकुही टाउन फीडर से इस वार्ड की आपूर्ति जोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। एसडीओ तुषार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्दी ही चंद्रशेखर आजाद नगर को टाउन फीडर से जोड़ दिया जाएगा।
ग्रामीणों के अनुसार, वार्ड नंबर 14 तरया फीडर का अंतिम गांव होने के कारण बिजली की गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। लो-वोल्टेज के कारण जहां बिजली उपकरण शो पीस बने रहते हैं, वहीं जर्जर तारों के बार-बार टूटने से आपूर्ति घंटों बाधित रहती है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान कोईंदी गोसाई पट्टी आजाद अहमद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीओ तुषार सिंह को बताया कि नगर पंचायत के अन्य सभी 13 वार्ड तमकुही टाउन फीडर से जुड़े हैं, जबकि केवल चंद्रशेखर आजाद नगर ही उपेक्षित रह गया था।
आजाद अहमद ने तकनीकी पक्ष रखते हुए एसडीओ को जानकारी दी कि टाउन फीडर की 11 हजार वोल्टेज का तार ग्राम सभा की सीमा पर ही मौजूद है। यदि गांव को इस लाइन से जोड़ दिया जाए, तो लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
इससे तमकुही टाउन फीडर से जोड़कर बिजली संकट को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान वीरेंद्र श्रीवास्तव उर्फ बबलू, मसूर आलम, रिंटू आलम, भोला यादव सन्नी, मुन्ना प्रधान, राजन यादव, दिनेश खरवार, चंदन यादव, सोनू कन्नौजिया, बुलेट कुमार, बिगू यादव, राहुल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें