फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने चंद्रप्रकाश को चुना जिलाध्यक्ष

Sun, 24 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान संघ के जिला इकाई का चुनाव रविवार को पडरौना नगर में संपन्न हुआ। इसमें मनिकौरा के ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश यादव जिलाध्यक्ष चुने गए। अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया।
विज्ञापन



जिले भर के ग्राम प्रधान रविवार को नगर के रामकोला रोड स्थित एक होटल में एकत्र हुए। बैठक के दौरान प्रधानों ने जिला कार्यकारिणी के चुनाव पर चर्चा की। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।

विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा के ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश यादव जिलाध्यक्ष, गेंदा सिंह संरक्षक, संजय राव, प्रमिला शाही व संजय राव उपाध्यक्ष, अखिलेश यादव महामंत्री, गोरखनाथ मिश्रा कोषाध्यक्ष, मारकंडेय शाही, ओमप्रकाश यादव, रामदेव, हेमंत गुप्ता सचिव चुने गए।
विज्ञापन


सचिन यादव, अख्तर हुसैन, अखिलेश यादव, प्रद्युम्र तिवारी आदि सदस्य चुने गए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, जिलाजीत यादव, संजय राव, महातम यादव, मालती देवी, ध्रुव नारायण यादव सहित ढेर सारे लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें