चंद्रभूषण पांडेय अध्यक्ष, रवि नारायण महामंत्री चुने गए
हाटा। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को चुनाव अधिकारी रौनक अली खान की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष के लिए मतदान और शेष पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चंद्रभूषण पांडेय अध्यक्ष व रवि नारायण महामंत्री चुने गए।
बुधवार की सुबह सबसे पहले मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। अध्यक्ष के लिए रामजी प्रसाद और चंद्रभूषण पांडेय ने पर्चा दाखिल किया। महामंत्री के लिए रवि नारायण त्रिपाठी और उपाध्यक्ष के लिए आनंद शंकर सिंह ने पर्चा दाखिल किया। महामंत्री और उपाध्यक्ष के लिए एक-एक पर्चा दाखिल हुआ। इस कारण रवि नारायण त्रिपाठी को महामंत्री और आनंद शंकर सिंह को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
अध्यक्ष के लिए हुए मतदान में 37 मत चंद्रभूषण पांडेय को और 25 मत रामजी प्रसाद को प्राप्त हुए। मतगणना के बाद चंद्रभूषण पांडेय को अध्यक्ष घोषित किया गया। इस मौके पर जयप्रकाश पांडेय, अशोक मणि, रविंद्र प्रताप मिश्र, नन्हें सिंह, अरुण शाही, रामेश्वर पांडेय, दिलीप, संतोष आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।